आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का एक मोबाइल बरामद

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


यात्री सुरक्षा के लिए स्टेशन परिसर में गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। जिसे उसने ट्रेन में सफर कर रहे यात्री से चोरी कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुपौल जिले के परमानंदपुर बीरपुर निवासी सगीर भट्ट (31) पिता शमशुल भट्ट के रूप में की गई है।


दरअसल आरपीएफ टीम स्टेशन परिसर में गस्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। टीम के निकट पहुंचते ही आरोपी फरार होने लगा। जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया। जिसे उसने 15654 डाउन (गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस) में सफर कर रहे यात्री से चोरी कर ली थी। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे अग्रतर कार्रवाई के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!