पुलिस सभागार में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, प्रभारी एसपी ने नव प्रोन्नत 23 पुलिस कर्मियों के कंधे पर लगाया स्टार

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में सोमवार को पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी एसपी हरी मोहन शुक्ला ने नव प्रोन्नत 21 सहायक अवर निरीक्षक एवं दो हवलदार के कंधे पर स्टार और तीन फीता का बैंच लगा कर उनके नये दायित्वों का औपचारिक शुभारंभ किया।


इस मौके पर प्रभारी एसपी ने ने सभी प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों और कर्मी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं है, बल्कि यह समाज और विभाग के प्रति जिम्मेदारियों का विस्तार है। उन्होंने कहा कि नव प्रोन्नत पुलिस कर्मियों से अपेक्षा है कि वे पुलिस मुख्यालय और वरीय पदाधिकारी के द्वारा दिये गये विधि सम्मत कार्य का निर्वहन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और तत्परता से करेगें और आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करेंगे।


इस मौके पर पीटीसी रंजन कुमार, प्रतिभा कुमारी, देव सूरत कुमार, सनातन जॉन तिडु, रामा कान्त कुमार, बिजेन्द्र कुमार गौतम, जयराम चौहान, अमन कुमार, विनोद कुमार, विनय कुमार, अमृत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामवृक्ष राय, अरविन्द कुमार, त्रिपुरारी शरण, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, शहनवाज आलम, पप्पू कुमार, संजीव कुमार, उत्तम कुमार, नितू कुमारी, सुखलाल तिर्की, अनिल कुमार सिंह को बैंच लगा कर सम्मानित किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!