हिंसक जानवर के वार से घायल हुए बालक की मौतपरिजनों में शोक व आक्रोश

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत रायपुर पंचायत गांव में जंगली जानवर के वार से घायल 09 वर्षीय बालक की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के अनुसार विगत एक माह पूर्व सोंती गांव में एक हिंसक जंगली जानवर ने काफी उत्पात मचाया था।उसके हमले में दर्जन भर लोग जख्मी हुए थे।डंडखोरा पुलिस एवं वन विभाग की टीएम ने भी गांव के आसपास खोजबीन की थी।घायलों का इलाज भी कराया गया।

परिजनों के अनुसार मृतक आर्यन कुमार, पिता- सुनील मंडल, साकिन-सोंती भी इस क्रम में गंभीर रुप से घायल हो गया था।जिसका इलाज सदर अस्पताल तथा कटिहार मेडिकल कालेज में कराया गया था।स्वस्थ होकर वह ननिहाल सागरथ में रह रहा था कि बीती रात अचानक तबियत बिगड़ी।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गागंज ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।बालक की मौत से जहाॅ गांव का माहौल गमगीन है,वहीं जानवर के वार से प्रभावित लोगों में डर समा गया है।सूचना मिलते हीं मुखिया आलोक चौहान, सरपंच संजीव कुमार मंडल सहित अन्य लोग सोंती पहुंचे तथा डंडखोरा थाना एवं अंचल अधिकारी को घटना की जानकारी देकर आवश्यक कारवाई करने की मांग की।

परिजनों एवं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!