कदवा/कटिहार-सोनैली- पूर्णिया मुख्य सड़क पर राणीसती पेट्रोल पंप के पास हसौना में सड़क पर बड़ा सा गड्ढा हो जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के एक किनारे पर बना यह गड्ढा दिन-प्रतिदिन और गहरा होता जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनती जा रही है।
बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा अब तक मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढता जा रहाहै। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा पिछले कई महीनों से बना हुआ है।
बरसात के दिनों में इसमें पानी भर जाने के कारण इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है और दोपहिया वाहन चालकों एवं पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों की मानें तो रात के समय यह और भी खतरनाक हो जाता है। रोज छोटी-मोटी दुर्घटना तो होती हीं है।लेकिन कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।हलांकि खतरे को देखते हुए गड्ढे से होकर आवागमन नहीं हो।
इस को लेकर वहां एक घेरा बना दिया गया है,जो खतरे के अंदेशा को अधिक बढा हीं रहा है। जदयू जिला महासचिव श्रवण कुमार साह,समाजसेवी पंकज यादव,तनवीर राही, नीरज कुमार साह,मृत्युंजय वर्मा सहित कई लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बाबजूद अंजान बने बैठे है। अगर सड़क की जल्द मरम्मति नही की गई,और कोई बड़ी दुर्घटना हो गई।तो इसकी जिम्मेवारी विभागीय पदाधिकारियों की होगी।


























