कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गया

SHARE:

कदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया गया।सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।निर्माण के लिए रैयतों की भूमि का अधिग्रहण कर भूमि एवं आवास का मुआवजा भी भुगतान किया गया है।

लेकिन राशि प्राप्त कर लेने के बाद भी कुछ रैयतों द्वारा भूमि खाली नहीं कराया जा रहा था।जिसके कारण निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। इसी क्रम में निझरा निवासी सत्यनारायण दास को विभाग द्वारा तीन बार नोटिस दिया गया।नोटिस मिलने के बावजूद उनके द्वारा घर नहीं हटाया गया,तो न्यायालय के आदेश पर पक्का मकान से सामान निकलवा कर जेसीबी मशीन से घर को तोड़कर चिह्नित भूमि को खाली करा दिया।

हालांकि सतनारायण दास के परिजनों द्वारा प्रशासन से और 5 दिन का मोहलत मांगी गई। लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।प्रशासन की कारवाई के बाद अन्य लोग भी भूमि खाली करने की तैयारी में जुट गये हैं।

निर्माण कंपनी के तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार राज ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर यह कारवाई की गई है।उन्होंने बताया कि मुआवजा मिलने के बाद भी जो लोग भूमि खाली नहीं करेंगे और कोर्ट के आदेश की अवमानना करेंगे।उनके विरुद्ध भी प्रशासनिक कारवाई की जाएगी।

सड़क के लिए चिह्नित भूमि को खाली कराकर जल्द से जल्द एसएच 98 के निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा।सतनारायण दास के परिजनों द्वारा प्रशासन से और 5 दिन का मोहलत मांग रहे थे लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।

उनके घर से अनाज आदि सामान को सुरक्षित निकाल कर मकान को तोड़ दिया। इस कारवाई के दौरान प्रभारी अंचल अधिकारी सुमित कुमार सहित कदवा थाना के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई