कटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही आगामी 14 जून को चैम्बर ऑफ कॉमर्स की होनेवाली 48वीं वार्षिक आमसभा के साथ सभी कार्यक्रमों को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
चैम्बर निवर्तमान महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया|। इनके परिजनों को दुःख की इस बेला में सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

























