अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्ज

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से जूडी समस्याओं की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पूर्व से लंबित दो भूमि विवाद मामलों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति बनने के बाद दोनों मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली।

वहीं जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित चार नए आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निष्पादन विधि-सम्मत तरीके से किया जाएगा तथा पक्षकारों को समय पर न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई