बहू थी नापसंद, बेटे की दूसरी शादी कराने के लिए सास ससुर ने रची साजिश, जबरन पिलाया जहर

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

बेटे की दूसरी शादी कराने के लिए नापसंद बहू को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से सास ससुर के द्वारा जबरन जहर पिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार छत्तरगाछ निवासी 20 वर्षीय सबीला की शादी मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व पोठिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सुलेमान के साथ हुई थी। जिससे उसे छह माह का एक संतान भी है। पेशे से राजमिस्त्री सुलेमान फिलहाल रोजगार के सिलसिले में दार्जिलिंग में रहता है। शादी के बाद से ही सास ससुर को सबीला नापसंद थी। जिस कारण वे सबीला को अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। ससुराल से अनबन और पति के रोजगार के सिलसिले में दार्जिलिंग चले जाने के कारण सबीला फिलहाल अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ मायके में ही रह रही थी।

गत सोमवार को पति ने उसे वीडियो कॉल कर ससुराल जाने को कहा। पति के निर्देश पर जब सबीला अपने ससुराल पहुंची तो एकबार फिर सास ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। जिसका विरोध करने पर सास ससुर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसी दौरान दोनों ने जबरन सबीला को जहर पिला दिया। जिससे सबीला की तबीयत बिगड़ने लगी।

सास ससुर ने भारी बारिश ने उसे घर के बाहर फेंक दिया। जहां काफी देर तक पड़े रहने के कारण सबीला की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी दयनीय स्थिति को देखकर आसपास के लोगों ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने सोमवार देर रात उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत सबीला फिलहाल जिंदगी की जंग लड़ रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई