जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोपआवेदन में ‘बांग्लादेशी’ व्यक्ति का भी जिक्र

SHARE:

पति ने की दूसरी शादी,संपत्ति बंटवारे के बाद शुरू हुआ विवाद

कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप

बरारी/कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत अंतर्गत बड़ी कछुआ वार्ड संख्या 11 में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने अपने पति सहित 6 लोगों पर मारपीट,अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता बीबी सेहनुर ने बरारी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में एक व्यक्ति को कथित रूप से “बांग्लादेशी” बताते हुए भी आरोप लगाया गया है, जिसकी जांच की मांग की गई है।पीड़िता बीबी सेहनूर ने आवेदन में बताया है कि उसके पति मो. शरीफ की दो शादियां हैं।

पंचायत स्तर पर मुखिया की अध्यक्षता में पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा किया गया था। बंटवारे के तहत उसे भी आवासीय जमीन का हिस्सा मिला था। महिला का आरोप है कि अपने हिस्से की जमीन पर घर निर्माण का कार्य शुरू करने के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और विवाद खड़ा कर दिया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मो.शरीफ, मो.रहमत,मो.वसीयत आलम, शहबाज आलम, मो हनीफ
बांग्लादेशी ने उसके साथ और उसके पुत्र मो. सऊद के साथ मारपीट की। आवेदन के अनुसार लाठी से हमला किया गया तथा धक्का-मुक्की कर जमीन पर गिरा दिया गया।पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कपड़े खींचकर फाड़ दिए गए।

साथ ही परिवार को जान से मारने तथा जमीन से बेदखल करने की धमकी भी दी गई। महिला ने बताया कि जब उसकी बेटी और अन्य परिजन बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। आवेदन में मो.हनीफ बांग्लादेशी नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया गया है। महिला ने उसे कथित रूप से “बांग्लादेशी” बताते हुए उसकी भूमिका की जांच कराने की मांग की है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।इस संबंध में बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई