अमदाबाद/कटिहार – थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर खट्टी ग्राम पंचायत के श्रीराम टोला निवासी करण यादव की रविवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि वह करीब एक वर्ष पूर्व हैदराबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जहां कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।मृतक के भाई ने बताया कि हादसे में करण यादव की कमर की हड्डी टूट गई थी।
घटना के बाद उसका कई महीनों तक हैदराबाद में इलाज चला। वह घर लौट आया था। जहां लगातार उपचार जारी था।
इसी दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।परिजनों ने मामले की सूचना अमदाबाद थाना को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि वे कटिहार से लौट रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।





















