रैयांपुर घाट पर पुल निर्माण एवं भेलागंज में पुलिस चौकी स्थापना की मांग

SHARE:

कदवा/कटिहार- कदवा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सदैव प्रयासरत विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने मुख्यमंत्री बिहार सरकार सम्राट चौधरी से भेंट कर उनको क्षेत्र के विकास एवं जनसुरक्षा से जुड़ा मांग पत्र सौंपा है।अपने मांग पत्र उन्होंने कदवा प्रखंड मुख्यालय से सटे कुम्हड़ी- चौकी-कुरुम ग्रामीण कार्य विभाग के पथ पर महानंदा नदी के रैयांपुर घाट में पुल एवं संपर्क पथ निर्माण निर्माण की मांग की है।

अपने मांग के पक्ष में विधायक ने कहा है कि उक्त पुल के नहीं रहने क्षेत्र के लोगों को महानंदा नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।विशेष कर वर्षा एवं बाढ़ के समय आवागमन अत्यंत जोखिमपूर्ण होता है।जबकि वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने पर लोगों को 45 से 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।इसमें समय और श्रम की भारी क्षति होती है।

उन्होंने कहा है कि रैयांपुर घाट पर पुल एवं संपर्क पथ का निर्माण होने से क्षेत्र की दूरी घटकर 20 से 25 किलोमीटर तो होगी हीं,वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं आपातकालीन सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ लेना सुलभ हो जायेगा।विधायक ने मांग-पत्र में भेलागंज में पुलिस चौकी स्थापना करने की मांग की है।

उन्होंने पुलिस चौकी स्थापना की आवश्यकता से अवगत कराते हुए कि महानंदा नदी के पूर्वी तट पर स्थित 12 पंचायतों की लगभग डेढ़ लाख की आबादी वाले क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में समस्या होती है।इसलिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना आवश्यक है।विधायक ने मुख्यमंत्री से दोनों हीं मांगो पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।विधायक ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा आमजनों को लाभ मिलेगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!