डंडखोरा/कटिहार – डंडखोरा पुलिस की सख्ती से क्षेत्र मेंअवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है।बीती रात थानाध्यक्ष विजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर भमरैली पंचायत अन्तर्गत रघेली संथाली टोला से लगभग 300 लीटर देशी कच्चा जावा विनष्ट किया तो वहीं अलग-अलग तीन घरों में छापेमारी कर 35 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया और एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफल हुई है।
जबकि दो तस्कर भागने में सफल हो गये।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने अपनी कारवाई में देशी शराब के साथ रघैली संथाली टोला से एक महिला होपन मोय सोरेन को हिरासत में लिया है।वहीं द्वाशय पंचायत के सिमरजोरी गांव के दो घरों में की गई छापेमारी में भी पुलिस ने अवैध देशी शराब बरामद किया है।उन्होंने बताया कि दो तस्कर भागने में सफल रहे हैं।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
उन्होंने बताया कि बरामद शराब को लेकर थाना में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि मद्य निषेध अभियान को शतप्रतिशत सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने अवैध शराब निर्माण एवं शराब तस्करी की जानकारी थाना को देने की अपील की है।थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचक का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। अभियान में अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह, एसआई रीतेश कुमार,अरबिंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।




















