पेड़ से गिरे मजदूर की इलाज के दौरान मौत,परिवार में पसरा मातम

SHARE:

फलका/कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के भंगहा गांव वार्ड संख्या 16 में बीते दिनों एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। जिसमें पेड़ की डाल काटने के दौरान एक मजदूर पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उस मजदूर का निधन हो गया। मृतक की पहचान कामेश्वर मंडल के रूप में हुई है। जैसे ही परिजनों को उनके निधन की खबर मिली, पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पिछले सोमवार को कामेश्वर मंडल एक बड़े वृक्ष पर चढ़कर उसकी डाल काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे काफी ऊंचाई से सीधे नीचे गिर गए। हादसे के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जहाँ सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि कामेश्वर मंडल मजदूरी कर के ही अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद घर का कमाऊ सदस्य छिन गया है। इस दुखद घटना के बाद मृतक की पत्नी रेखा देवी, पुत्र अर्जुन मंडल, रिंकू कुमार मंडल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई