अररिया में शारदीय (खरीफ) महाभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला आयोजित,विभिन्न फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी गई जानकारी

SHARE:

अररिया/ अरुण कुमार

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण, अररिया के तत्वावधान में टाउन हॉल, अररिया में शारदीय (खरीफ) महाभियान 2026 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन अपर समाहर्ता, अररिया श्री अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कर्मशाला में शारदीय (खरीफ) मौसम में होने वाली विभिन्न फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों की विस्तृत जानकारी गई।

अपर समाहर्ता, अररिया ने अपने संबोधन में Agristack योजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री में आ रही मिसमैच, परिमार्जन एवं भूमि संबंधी त्रुटियों के निराकरण के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मियों और पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक, आत्मा ने खरीफ मौसम में संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बेबी कॉर्न एवं स्वीटकॉर्न के उत्पादन को बढ़ावा देने, संकर मक्का एवं धान के अनुदानित बीज वितरण, प्रत्यक्षण कार्यक्रम, फसल विविधीकरण के तहत त्रिफसली प्रणाली को प्रोत्साहित करने तथा दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने फॉर्मर रजिस्ट्री के दौरान सामने आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक सुझाव दिए तथा भूमि अभिलेखों से संबंधित त्रुटियों के समयबद्ध निराकरण पर बल दिया। वही कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र एवं सिंचाई विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों के उपयोग, जल प्रबंधन एवं वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया, जिला उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार कार्यपालक सहायक, लेखपाल आदि उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!