शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रुट चार्ट तैयार – निगम आयुक्त

SHARE:

तीन स्थान को चिन्हित कर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था – संतोष

कटिहार – शहर के नगर निगम स्थित निगमायुक्त कार्यालय कक्ष में कटिहार क्षेत्र ऑटो, टोटो के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता निगम आयुक्त संतोष कुमार ने की। बैठक में श्री कुमार बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते हुए वाहनों की संख्या से लगने वाले जाम की समस्या के मध्य मद्देनजर आटो एवं टोटो के लिए अस्थाई पार्किंग हेतु तीनों स्थान अरगरा चौक, चौधरी मोहल्ला एवं सहायक थाना की निकट मिरचाईबारी में अस्थाई पार्किंग का व्यवस्था की गई है। उक्त स्थलों से ऑटो एवं टोटो के सुलभ संचालन हेतु संघ का सहयोग अपेक्षित है।

संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि शहर वासियों को जाम से निजात दिलाने हेतु नगर निगम स्तर से ऑटो, टोटो के लिए अस्थाई पार्किंग की जो व्यवस्था की गई है। वह स्वागत योग्य है एवं संघ इसमें निगम प्रशासन को हर आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। आटो संघ के कोषाध्यक्ष द्वारा बताया गया की विभिन्न दिशाओं में ऑटो का परिचालन किया जाता है ऑटो को निर्धारित पार्किंग स्थल से परिचालन हेतु यह आवश्यक होगा की मुख्य बाजार से यात्रियों को ऑटो स्टैंड तक पहुंचाया जाए।

साथ ही टोटो के आवागमन के मार्ग की सीमा को भी चिन्हित किया जाए। ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष सचिव द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में टोटो के लिए कई अस्थाई पार्किंग स्थलों की आवश्यकता है। जहां से निर्धारित दिशाओं में टोटो का परिचालन किया जा सके।टोटो के लिए ऐसे अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था होने एवं पंजीकृत टोटो के परिचालन की व्यवस्था लागू होने वाले के उपरांत निश्चित रूप से जाम की समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा।

इस पर नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि संघ अपने स्तर से टोटो वाहनों के परिचालन के रूट तैयार करते हुए विस्तृत रूप से वाहनों की विवरणी के साथ वाहनों की संख्या एक सप्ताह के अंदर तैयार कर उपलब्ध कराये ताकि उक्त संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नगर आयुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि यातायात थाना के स्तर से सभी महत्वपूर्ण रूट का चिन्हित करते हुए सूची तैयार कर जिला परिवहन पदाधिकारी कटिहार को उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ऑटो के परिचालन को सुगम बनाया जा सकेगा एवं जाम की समस्या से शहर वासियों को निजात दिलाया जा सकेगा इसमें ऑटो एवं टोटो संघ के सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई