अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर सेमापुर बाजार 5 घण्टे रहा जाम,टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया

SHARE:

बरारी /कटिहार – ज्यों ज्यों तापमान का पारा चढ़ रहा है,बिजली विभाग की लापरवाही बढ़ती जा रही हैं।इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग के द्वारा लगातार बिजली कटौती से आक्रोशित होकर आखिरकार शुक्रवार को बरेटा, सेमापुर, सकरेली, काबर, सुखासन आदि पंचायतों के बिजली उपभोक्ताओं सेमापुर के पटेल चौक से देवेंद्र चौक तक बांस बल्ला घेरकर और टायर जलाकर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आग उगलती घुप में सड़क पर खड़े होकर बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

करीब 5 घण्टे की इस सड़क जाम होने से सेमापुर बाजार थम सा गया,जो गाड़ी जहां थी वही 5 घण्टे तक तपती गर्मी में खड़ी रही।आखिरकार अंतिम क्षण में बिजली विभाग के एसडीओ अभिताभ कुमार, सीओ मनीष कुमार,कनीय विधुत अभियंता सेमापुर, सेमापुर थाना के पुलिस मौके पर पहुचीं और आक्रोशित बिजली उपभोक्ताओं से आरजू मिन्नतें कर जाम हटवाये।

इस दौरान लगातार बिजली कटौती को लेकर संघर्ष कर रहे बिजली उपभोक्ता संघ के पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, समाजसेवी आशु राजा, गंगा समग्र के प्रदेश सदस्य अखिलेश सिंह,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह, सकरेली के पूर्व मुखिया बालकृष्ण पटेल, जिप सदस्य प्रतिनिधि शारिब खान, समाजसेवी जैकी सिंह,कन्हैया सिंह,भाजपा नेत्री शांति जायसवाल, चंदन चौधरी, अफरोज अंसारी, शोले जायसवाल आदि ने एसडीओ अमिताभ कुमार, सीओ मनीष कुमार को निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर चार सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में मौजूद बिजली उपभोक्ताओं ने पदाधिकारियों को अवगत करवाया की हर हाल में सेमापुर पावर हाउस से मकईपुर की ओर कोलासी मथुरा का कनेक्शन काटा जाय, सेमापुर पावर हाउस को कटिहार क्षेत्र से जोड़ा जाए।सेमापुर क्षेत्र में कम से कम 22 घण्टा बिजली सुनिश्चित हो।सेमापुर क्षेत्र से लोड सेटिंग समस्या को दूर किया जाय।अन्यथा की स्थिति में बिजली उपभोक्ता संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होगी,इस स्थिति में इसकी जिम्मेवारी बिजली विभाग की होगी।

इस दौरान एसडीओ अमिताभ कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि सेमापुर को मनिहारी ग्रिड से पावर सप्लाई दी जाती है,जो कि लगभग 70 किलोमीटर की दूरी है।जहां लगभग 15 से 20 किलोमीटर बाढ़ पानी ही रहता है।जिसमें अब तक बिजली विभाग ने 15 किलोमीटर तक वायर का काम हो चुका है,और आधा काम बचा हुआ है जो कि करीब 15 दिन काम फाईनल करने में लगेगा।जब काम फाईनल हो जाएगा तब निर्बाध रूप से बिजली मिल सकती हैं।उन्होंने बताया कि इस मार्ग में 18 किलोमीटर नदी के रास्ते में बिजली का पोल तार है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग में डबल स्टेन्थ का तार जहां जॉइंट है लगाया जा रहा है जो कि तार टूटे नहीं। बरारी में 5 फीडर है जिसमें 1 एग्रीकल्चर का है।जिसमें 3 मेगावाट बाजार फीडर लेता हैं।लगभग इस एरिया में 10 मेगावाट बिजली का लोड सेमापुर,सुखासन,सकरेली,काबर,कोलासी आदि जगह पर है।उन्होंने बताया कि कोढ़ा के दिग्घरी में एक पावर हाउस बन रहा है।जब ये पावर हाउस बन जाएगा तो तब पावर वहां शिफ्ट हो जाएगा। उन्होंने उपभोक्ता से कहा कि 15 दिनों में वायर को स्ट्रिंथ करेंगें।उसके बाद फूल पावर दिया जाएगा।जिसके बाद निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई