बियाडा क्षेत्र से फोरलेन सड़क को लिंक रोड से जोड़ा जाय – विकास
कटिहार – बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर के विधायक बिहार विधानसभा की नवगठित आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति तारकिशोर प्रसाद निरीक्षण के क्रम में बड़ी दुर्गा मंदिर के पीछे से जर्जर सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया। संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिये ।
दुर्गा स्थान में निरीक्षण के बाद श्री प्रसाद भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां ई रिक्शा चालक संघ कटिहार के दर्जनों साथी के नेतृत्व में शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया गया l तत्पश्चात श्री प्रसाद समर्थकों के साथ औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र पहुंचे। औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र के निरीक्षण के बाद श्याम वाटिका के नियोजक श्रीकांत शर्मा के फैक्टरी पहुंचे।
जहां पर कटिहार जिला औद्योगिक नियोजक संघ के उद्यमियों ने भव्य स्वागत किया एवं स्थानीय विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। श्री प्रसाद ने समस्याओं से अवगत होने के बाद बियाडा विभाग के एमडी कुंदन कुमार से दूरभाष पर बात कर समस्याओं के समाधान की दिशा में वार्ता किया।
श्री प्रसाद औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र के निरीक्षण के बाद औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र से फोरलेन तक कनेक्टिविटी को लेकर निरीक्षण करते हुए फोरलेन टियरपारा पहुंचे एवं वहां बन रहे रैंप का निरीक्षण किया जो फोरलेन के ऊपर से आम लोगों के जाने आने के लिए बनाया जा रहा है। काम में शिथिलता के लिए संबंधित पदाधिकारी से भी श्री प्रसाद ने बात कर जल्द से जल्द समाधान का निर्देश दिया।
श्री प्रसाद ने बताया कि फोरलेन से कनेक्टिविटी हो जाने के बाद बड़ी गाड़ी को कटिहार शहर जाना नहीं पड़ेगा। सीधे फोरलेन से औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र उद्यमी के फैक्ट्री तक बड़ी गाड़ी चली जाएगी। जिससे राजस्व का भी काफी बचत होगा। भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने बताया कि तारकिशोर प्रसाद के निरीक्षण से आम जनता एवं उद्यमियों में एक आशा की किरण जगी है।
श्री विकास सिंह ने बताया कि 8 जनवरी 2016 से बंद आरबीएचएम जूट मिल के 55 एकड़ खाली पड़ी जमीन पर नए सिरे से नए उद्योग लगाने को लेकर श्री प्रसाद को मांग पत्र सौंपा गया। श्री प्रसाद ने बताया कि जल्दी ही केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व से मिलकर इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करेंगे और नया उद्योग लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर श्री प्रसाद के साथ निरीक्षण में कटिहार जिला औद्योगिक नियोजक संघ के अध्यक्ष विकास सिंह,सचिव नौशाद,मोहन बाधवानी, श्रीकांत शर्मा, गौरव साह, प्रेम कुमार साह, मोहम्मद अमीरुल, रवि कुमार, भाजपा के वरीय नेता वीरेंद्र यादव, बबन कुमार झा, राजेश शर्मा, मौसम कुमार सिंह, प्रभाकर झा, मंटू सिंह, मनोज कुमार राय, मुकेश गुप्ता ,चंदन शाह, ई रिक्शा चालक संघ के अजय सिन्हा, विक्रम सिंह, अनिक पासवान राजीव रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे l


























