ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

SHARE:

कुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर बल्थी महेशपुर चौक के समीप रविवार को ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कोशकीपुर निवासी मंटू सिंह (47) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया था। जिससे चालक मंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हायर सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई