संवाददाता: बिपुल विश्वास
नगर परिषद फारबिसगंज की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अभय कुमार के देख रखे में
संपन्न कराया गया.संपन्न हुए नगर परिषद फारबिसगंज के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव में निवर्तमान सशक्त स्थायी समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह,गणेश प्रसाद गुप्ता और मो इस्लाम निर्वाचित घोषित किये गये.
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार सिंह को 14 मत प्राप्त हुए जबकि तन्नू प्रिया को 08 मत प्राप्त हुए 02 मत रद्द हुए इस प्रकार मनोज सिंह निर्वाचित घोषित किये गए.वहीं गणेश प्रसाद गुप्ता को 12 मत प्राप्त हुए जबकि चांदनी सिंह को 11 मत प्राप्त हुए वहीं01 मत रद्द हुए इस प्रकार गणेश प्रसाद गुप्ता निर्वाचित घोषित किये गये.
जबकि मो इस्लाम को 12 मत प्राप्त हुए वहीं इरशाद सिद्दीकी को 10 मत प्राप्त हुए और 02 मत रद्द हुए.इस प्रकार मो इस्लाम निर्वाचित घोषित किये गए.चुनाव में निर्वाचित हुए तीनो निवर्तमान सशक्त स्थायी समिति सदस्य पुनः सशक्त स्थायी समिति के सदस्य बन गये.
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद फारबिसगंज के संपन्न हुए सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव में कुल 24 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया जिसमें कुल 05 मत रद्द हुए.मतदान संपन्न होने के बाद नव निर्वाचित तीनो सशक्त स्थायी समिति सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अभय कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया गया व तीनो नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया जिसके बाद पूर्ण रूप से नगर परिषद सशक्त स्थायी समिति का गठन हो गया.























