कदवा/कटिहार–कदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत भोगांव पंचायत के बैदा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बैदा निवासी दिलीप गोस्वामी पशुओं का चारा लाने तेलकुप्पा धार के उस पार गया हुआ था। गाय का चारा लेकर घर वापस लौटने के क्रम में तेलकुप्पा धार के पास अचानक पांव फिसल जाने से वह पानी में गिर पड़ा और फिसलकर गहरे पानी में चला गया।जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते हीं ग्रामीण जमा होकर दिलीप गोस्वामी को पानी से बाहर निकाला।लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।घटना की सूचना मिलते हीं कदवा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।
अपर थाना अध्यक्ष धनोज कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कटिहार भेजा गया है।
























