स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, टेढ़ागाछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

SHARE:

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

टेढ़ागाछ गस्ती के दौरान टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने 12.2 ग्राम स्मैक जैसे पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक काले रंग की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 03:00 बजे वे सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले थे।

गस्ती करते हुए हजारी चौक पहुंचे तो करीब 03:30 बजे कलियागंज की ओर से एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बिकाश कुमार साह, उम्र 26 वर्ष, पिता सत्यनारायण साह, निवासी भोजपुर बलुआ, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज बताया।

जब प्रखंड कृषि पदाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो
तलाशी के दौरान युवक के पीले जैकेट की दाहिनी जेब से एक उजले रंग के डिब्बे में 20 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ एवं एक काले रंग के पॉलिथीन में स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 12.2 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ पाया गया। इसके अलावा पैंट से एक ओपो कंपनी का मोबाइल एवं एक हरे रंग का लाइटर भी बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि बरामद पदार्थ को ब्लॉक कृषि पदाधिकारी द्वारा विधिवत जप्त कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि आरोपी बिकाश कुमार साह के विरुद्ध मादक पदार्थ रखने के आरोप में विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई