सागर चंद्रा/ किशनगंज
गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने स्थानीय बस स्टैंड के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के रूईधासा वार्ड नंबर 23 निवासी मोहम्मद इम्तेयाज आलम (33) पिता अब्दुल रौफ और लाइन प्रताप मिडिल स्कूल के निकट रहने वाले विशाल कुमार उर्फ मुन्ना, (31) पिता जवाहर प्रसाद के रूप में की गई है।
पुलिस ने हिरासत में लिये गये दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच कराया। जांच में आरोपियों के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।





















