मनिहारी /कटिहार – सरकार के नये दिशा निर्देश के आलोक में मनिहारी नगर पंचारत के स्थायी सशक्त कमिटी सदस्यों का चुनाव चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। मनिहारी नगर पंचायत से सशक्त स्थायी समिति के तीन सदसयों का चुनाव पार्षदों के गुप्त मतदान द्वारा शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्यालय सभागार में करा ली गयी।
मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी त्रिलोकीनाथ सिंह ने बताया कि सरकार से प्राप्त नये दिशा निर्देश के आलोक में अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मनिहारी नगर पंचायत से सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों का चुनाव पार्षदों के द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से पूरी करा ली गयी है।
जानकारी दी कि इसमें नगर पंचायत के सभी 15 वार्ड पार्षदों से भाग लिया। तीन सदस्यों के लिए चुनाव में छः वार्ड पार्षद मैदान में थे। मतदान के बाद प्राप्त मत के बहुमत के आधार पर एक निशा कुमारी पति मुकेश कुमार यादव, दो गुलाब चौधरी ए्वं तीन ओम गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया।
विजयी सदस्यों में प्रत्येक को आठ आठ मत प्राप्त हुए हैं। बताया कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव को लेकर प्रभावी कदम उठाये गये थे। सुरक्षा के व्यापक ईंतजाम किये गये थे। दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।सशक्त स्थायी समिति के विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र भी दे दिये गये हैं। उनकी पद एवं गोपयीयता की शपथ भी दिलायी जा चुकी है।





















