पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत अंतर्गत रामपुर कदमगाछी निवासी ओगेन सिंह को आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इसी पंचायत के शमशेरपुर गांव निवासी जितेन सिंह अपनी बेटी की शादी ओगेन सिंह के पुत्र मिथुन सिंह के साथ 6 महीना पूर्व कराई थी। शादी के समय नगद 10 लाख तथा 8 लाख का फर्नीचर का सामान खरीद कर बेटी दामाद को जितेन सिंह ने दिया था।

बावजूद इसके ₹500000 की मांग लड़के वाले की तरफ से लगातार की जा रही थी। नहीं देने की स्थिति में कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसका जिक्र एफ आई आर की कॉपी में जितेन सिंह ने करते हुए अभिलंब मिथुन सिंह तथा ओगेन सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

मामला दर्ज होने के बाद आजमनगर पुलिस लगातार छापामारी के बाद ओगेन सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की दहेज के लिए हत्या करने वाले ओगेन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी मिथुन सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई