कटिहार:डीआरएम ने 16 रेलकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल के फणीश्वर नाथ रेणु रेलवे संस्थान में शुक्रवार को कार्मिक विभाग की ओर से अंतिम निपटारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने किया।इस अवसर पर मई माह में सेवा निवृत्त हुए कुल 16 रेलकर्मियों को रेलवे के नियमानुसार सभी सेवानिवृत्ति लाभों का अंतिम निपटारा करते हुए सम्मानित किया गया।

डीआरएम किरेंद्र नरह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सीनियर डीएनसी प्रभात कुमार सिंह, सीनियर डीईई पंकज पाल, डीसीएम कुमार जितेंद्र सिंह सहित कई वरीय एवं कनिष्ठ रेल अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!