मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मध्य विद्यालय एकौना में शारीरिक शिक्षक राकेश रंजन करेंगे पाठ ग्रहण जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने नियुक्ति पत्र राकेश कुमार रंजन को सौंपा ।
मध्य विद्यालय एकौना के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार को भी एक प्रतिलिपि सोपी गई । मध्य विद्यालय एकौना को शारीरिक शिक्षक मिल जाने से विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को समुचित लाभ मिलेंगे। मध्य विद्यालय एकौना में वर्ग एक से लेकर आठ तक में कुल 550 छात्र छात्राएं नामांकित हैं। इस अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही के लेखापाल अरुण कुमार उपस्थित रहे ।





















