पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – लगातार छापामारी के बाद पोक्सो एक्ट के आरोपी जुबेर अंसारी को गिरफ्तार करने में आजमनगर पुलिस को सफलता मिली है। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके थे।

आरोपी मोहम्मद जुबेर अंसारी को गिरफ्तार करने में आजमनगर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आजमनगर थाना कांड संख्या 157 /26 के आरोपी जुबेर अंसारी पिता इदरीस अंसारी ग्राम हाटबरोल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई