कटिहार:करंट लगने से अधेड़ की मौत,गांव में मचा कोहराम

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरसौता पंचायत के हांसोपारा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई ।जब गांव के ही एक व्यक्ति का शव मखाना खेत के समीप सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान हरीफा मंडल (55) के रूप में की।

मृतक के पुत्र बबलू मंडल ने बताया कि उनके पिता सुबह लगभग 10 बजे मवेशी चराने के लिए अमना बहियार गए थे। इसी दौरान बिजली खंभे में लगे अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित हो रहा था जो मखाना के खेत में फैल गया।

जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व भी उसी स्थान पर एक मवेशी को करंट का झटका लगा था।लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बताया जाता है कि घटना बंगाल सीमा पर हुई है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई