बकरीद को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने सभी जिलों को किया सतर्क

SHARE:



पटना में आगामी बकरीद पर्व को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलों के डीएम, एसपी, डीआईजी और आईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।


मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा।


बैठक में डीजीपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च और फ्लैग मार्च की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलों को असामाजिक तत्वों और उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।


प्रशासन ने आम लोगों से भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई