कोचाधामन प्रखंड में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित,दिए गए जरूरी निर्देश

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड कार्यालय सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारी आपदा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार राजस्व अधिकारी कपिल कुमार सोनी समेत अन्य पदाधिकारी,कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार ने बाढ़ पूर्व तैयारी आपदा को लेकर बाढ़ की संभावित परिस्थितियों के मद्देनजर विस्तृत जानकारी दी। तथा बाढ़ के दौरान सरकार की ओर से उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर जानकारी सांझा किया।

साथ ही बाढ़ जैसे आपदा के समय मिलने वाले लाभ को लेकर भी जानकारी दी। बैठक में सप्तम राज्य वित्त आयोग मद के अंतर्गत पंचायत स्तर पर आवश्यक डाटा संग्रहण एवं उसकी पारदर्शिता पर बल दिया गया। बैठक में बीडीओ ,सीओ के द्वारा विकास कार्यों में तेजी लाने प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने और योजनाओं को प्रभावी रूप से जन जन तक पहुंचाने को लेकर सुझाव दिए गए।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!