आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, छह जगहों पर छापेमारी

SHARE:


बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी छापेमारी शुरू की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्रमोहन पासवान के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ रेड की गई।

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने दरभंगा जिले के बहादुरपुर स्थित उनके आवास सहित मधुबनी जिले के बाबूबरही और अन्य संबंधित स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की जा रही है।


जांच एजेंसी का दावा है कि चंद्रमोहन पासवान के पास ज्ञात आय के स्रोतों से लगभग 89 लाख रुपये अधिक की संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। इसी मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए EOU की अलग-अलग टीमें कुल छह ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।


छापेमारी के दौरान दस्तावेज, बैंक खातों से संबंधित कागजात, निवेश और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संपत्ति का वास्तविक आकलन किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल छापेमारी जारी है और जांच एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई