न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश सहित बिहार में बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या ।बिहार में अब तक 11 की मौत

पटना /डेस्क

देश  में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 18 हजार 447 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 66,330 एक्टिव केस हैं, जबकि अबतक 3583 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं कुल 48,533 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी नए मामले की रफ्तार तेज रही।

राज्यवार सूची

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हजार को पार कर गई है। इनमें से मुंबई शहर में अकेले 25 हजार से अधिक संक्रमित है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 660 नए मामले सामने आए हैं।

बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2000 के पार पहुंच चुकी है और इस बीमारी से 11 लोगो की मौत हुई है ।मालूम हो कि लॉक डाउन में मिली छूट के बाद लोग सामाजिक दूरी को दरकिनार कर रहे हैं जिसकी वजह से निकट भविष्य में खतरा बढ़ने का आसार बिहार में दिख रहा है ।

Share this news

Leave a Comment