कटिहार:जिले में पटसन की आधुनिक खेती को ले कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

SHARE:

कटिहार – जिला कृषि सभागार में जिले में पटसन की खेती को बढावा देने के उद्देश्य से एक कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से पटसन की खेती में लगे किसान,एफपीओ,एनजीओ,विषय विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आईसीएआर के निदेशक डा. गौरांग कर,संयुक्त निदेशक शष्य पूर्णियां मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर निदेशक डा.गौरांग कर ने पटसन के लिए बिहार सहित कटिहार की मिट्टी, जलवायु व जल की उपलब्धता को देखते हुए यहां पटसन की खेती की अच्छी संभावना बताया। कहा कि किसान बंधु पटसन की खेती नगदी फसल के रूप मे करते हैं। इसलिए कम लागत मे उन्नत क्वालिटी की पटसन की अधिक ऊपज प्राप्त करने को लेकर आधुनिक रीति से एक कार्य योजना बनाकर खेती करने की अपील की।

जानकारी दी कि इस कार्य योजना के तहत पटसन खेती के लिए मिट्टी की ऊर्वरा शक्ति से लेकर इसके तैयार होने, इसके बहुआयामी उपयोग, इसके मूल्यसंवर्धन तक शामिल हैं.केन्द्रीय पटसन एवं संवर्गीय रेशा अनुसंधान के द्वारा किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने की आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराये जाते हैं। बिहार के संदर्भ मे कहा कि पूर्व मे यहां सात जिलों मे टपसन की खेती की जाती थी लेकिन अब और चार जिले इसमें शिमिल हो गये हैं।

यह जताता है कि किसानों मे पटसन की खेती के प्रति ललक बढी है। जानकीरी दी कि सूबे में पटसन का उत्पादन दर वर्तमान में बीस क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 28 क्विटल प्रति हेक्टेयर है। उन्होने ग्लोबल मार्केट में इसकी मांग व बहुआयामी उपयोग के मद्देनजर किसानों से पटसन की खेती वैज्ञानिक रीति से वैज्ञानिकों के सुझाये सुझाव के अनुरुप मनोयोग पूर्वक कर कम लागत मे अधिक उन्नत प्रभेद की पटसन की खेती की अपील की।

इस मौके पर पूर्णियां प्रक्षेत्र के संयुक्त निदेशक शस्य मनोज कुमार,वरीय वैज्ञानिक डा. एसके झा ने भी कम लागत मे अधिक पटसन ऊत्पादन की जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने जिले में पटसन खेती के लिए किसानो को विभागीय स्तर से दी जानेवाली सहयोग, सलाह व अन्य तकनीकि उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी।

आत्मा के परियोजना उप निदेशक शशिकांत झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में पटसन की आधुनिक खेती को लेकर आत्मा द्वारा एफपीओ व एनजीओ, किसानों को दी जा रही वैज्ञानिक व तकनीकि सहायता की जानकारी दी।इस मौके पर केन्द्र प्रभारी जगदानंद साहा,अधीर कुमार मंडल,क्षेत्रीय प्रबंधक जीसीआई फारबिसगंज रंजन मुर्मू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, कोआपरेटिव बैंक के एमडी,जूट अनुसंधान केन्द्र कटिहार के अधिकारी, एलडीएम,डा.पारितोष, दिवाकर पटवारी,सहायक निदेशक रसायन, आत्मा परियोजना निदेशक दीक्षा कुमारी,बीएओ कटिहार रश्मि कुमारी सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई