पिकअप बस की टक्कर में दिवंगत लोगों के परिजनों से मिले एसटी आयोग के सदस्य,मदद का दिया भरोसा

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – राज्य एसटी आयोग के सदस्य तल्लु बास्की विगत दिनों पूर्णिंयां गेडाबाडी मार्ग पर कोढा के पास पिकअप व बस की भीषण टक्कर में हुई दर्जनों आदिवासी समुदाय के लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। इस दर्दनाक हादसे में झारखंड से पूजा अनुष्ठान कर वापस लौट रहे चौदह से अधिक आदिवासी समुदाय के लोगों की मौत हो गयी थी।

गुरुवार को राज्य एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने पूर्णियां व कटिहार जिले के विभिन्न भागों का दौराकर इस घटना इस घटना मेंं दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। श्री बासकी ने कहा की इस घटना में दिवंगत हुए परिवारों को सरकार द्वारा दी जानेवाली सुविधाएं तथा जख्मी लोगों को हर संभव सहायता की जाएगी।

कहा अनुसूचित जनजाति समाज के उन्नयन व इनके सामाजिख,आर्थिक पिछडेपन को दूर करने में डब्ल ईंजन की भाजपा सरकार संकल्पित है।इस दौरान उन्होने पूर्णियां, किशनगंज जिले के विभिन्न आदिवासी बहुल क्षेत्रों का दौराकर सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही योजनाओं की धरातलीय स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मो नसीम,सूरज हांसदा,योगेन्द्र चौडे,दीपक कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभाग के अधिकारी साथ रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई