कटिहार:स्मैक तस्करी के दो आरोपी भेजे गये जेल

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मैक की बडी खेप नदी मार्ग से मनिहारी घाट होकर जिले के अन्य भागों में पहुंचाने के लिए ले जायी जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी बिनोद कुमार ने एसआई अमित कुमार, एसआई आशीष कुमार, एएसआई संतोष राय ने अम्बेदकर चौक सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

वाहन जांच के दौरान काले रंग की होण्डा कम्पनी की अमेज कार की तालाशी लेने पर 507 ग्राम स्मैक व तीन स्मार्ट फोन पुलिस ने बरामद की। कार मे स्मैक के साथ बैठे दो व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो फरियाद (35) ,पिता अब्दूर रज्जाक कुम्हारा, थाना रौतारा एवं दूसरे गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कोढा थाना क्षेत्र के सिमसिया मोलबी टोला निवासी मुर्तजा अली (36) पिता अब्दूल काहिर के रुप मे हुई है।

इस संदर्भ मे मनिहिरी थाना कांड संख्या 113/2026 दर्ज कर धारा 8 (सी) 21(सी) नारकोटिक ड्रग्स एण्ड सायकोट्रापिक सब्सटानसेस एक्ट एनडीपीस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। इस अभियान मे एसआई अमित राय,एसआई आशीष कुमार, एएसआई संतोष कुमार की सक्रिय भूमिका रही।इस आशय की जानकारी मनिहारी थाना परिसर मे एसडीपीओ विनोद कुमार ने दी। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह,पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई