कटिहार – जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक पर वर्ष 2026 के प्रथम दिन अज्ञात बदमाशों द्वारा 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी थी..पुलिस ने प्रथम दृष्या आपसी रंजिश में घटना कारित करने की आशंका जताते हुए, इस संदर्भ में कुरसेला थाना में कांड हंख्या 03/26 दिनांक 01.01.2026 दर्ज कर धारा 103 (1)/61(2)/3(5), एवं 27 आर्मस एक्ट के तहत तहकीकात आरंभ की गयी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02 के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय आधार पर प्राप्त सूचना के आलोक में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान प्राथमिकी मुख्य आरोपी अमलेश यादव, पिता जय प्रकाश यादव सा चांदपुर थाना पोठिया कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर लिया। कुरसेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमलेश यादव की गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार का ईनाम घोषित कर रखा है।
जानकारी दी कि गिरफ्तार अमलेश यादव का आपराधिक इतिहास है. इसके विरूद्व पोठिया थाना में कांड संख्या 24/22 दर्ज है. इन पर धारा 399/402 भादवि एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट पोठिया थाना कांड संख्या 309/2012 दर्ज है. इस पर धारा 341/323/427/504, 34 भादवि एवं एससी एसटी की दफा आयत है।इसी तरह पोठिया थाना कांड हंख्या 321/24 दर्ज है। कुरसेला पुलिस ने कुरसेला कांड संख्या 03/26 के अन्य सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार को इस कांड के मुख्य आरोपी पच्चीस हजार के इनामी अमलेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।





























