मनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर हाईवे के मरंगी चांदनी चौक से मनसाही हाट जाने वाली मुख्य सड़क वर्तमान में पूर्णतः जर्जर हो गढ्ढे में तब्दील हो चुकी हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। यह सड़क मनसाही प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी भाग को पूर्वी भाग से जोड़ती हैं साथ ही पश्चिमी भाग के लोगों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती हैं।
इस सड़क से रोजाना सैकड़ों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं,जिले का प्रमुख मवेशी हाट जो मनसाही हाट के नाम से प्रसिद्ध हैं उस हाट में जाने के लिए यह एक सुगम रास्ता हैं। बताया जाता हैं कि इस सड़क के निर्माण की निविदा हो चुकी हैं व सिर्फ खानापूर्ति हेतु कार्य प्रारंभ भी हुआ मगर कार्य शुरू होने के कुछ दिन बाद फिर से निर्माण कार्य रोक दिया गया हैं।
पिछले दो माह से कार्य बंद हैं इसलिए लोगों को अब इस पथ के उत्थान की बात महज दिवास्वप्न लगता हैं बरहाल जब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता तबतक हम भी इसे दिवास्वप्न ही कहेंगे।





























