महिला की हत्या का खुलासा पुलिस के द्वारा सफलता पूर्वक कर लिया गया है।मालूम हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्रा बाड़ी थाना क्षेत्र के बालू बाड़ी में हुए महिला सनवरी बेगम के हत्या की साजिश उसके भैसुर द्वारा ही रची गई थी।मामले में वादी फ़ज़ले रबी ही हत्यारा निकला है ।
गौरतलब हो कि बीते 15 अप्रैल को महिला का शव मक्का खेत से बरामद किया गया था ।घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया था ।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और गठित टीम के द्वारा कई लोगों से पूछताछ की गई ।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि मृतका का पति मुंबई में रहता है और भैसुर फ़जले रबी की बुरी नजर मृतिका पर थी जिसे लेकर पूर्व में पंचायत भी हुआ था।श्री सिंह ने बताया कि फजले चाहता था कि मृतिका भी अपने पति के पास मुंबई चली जाए ताकि जो संपत्ति है उसपर उसका अधिकार हो जाए ।
उन्होंने बताया कि फजले ने मृतका को मक्का खेत में बुलाया और अपने साथी मैनुल के साथ मिलकर उसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले में अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।





























