बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे जहा उन्होंने समाहरणालय में भारत नेपाल क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक की ।आयोजित समीक्षा बैठक में तस्करी रोकने ,घुसपैठ,नो मेंस लैंड को अतिक्रमण मुक्त करवाने ,वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम सहित अन्य बिंदुओं पर करीब तीन घंटे तक बैठक में विचार विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य सचिव एवं डीजीपी के द्वारा अधिकारियों को दिया गया।
इस बैठक में किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार,अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दुहन के साथ साथ एसएसबी के अधिकारी मौजूद थे ।बैठक के संबंध में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश प्राप्त हुआ है ।उन्होंने कहा कि नो मेंस लैंड से अतिक्रमण को हटा दिया गया है
साथ ही वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चिन्हित 22 गांव के ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त किया गया है और उसके अनुरूप कार्य करवाया जाएगा ।श्री विशाल राज ने बताया कि सीमा सुरक्षा को लेकर लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।वही अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दुहन ने बताया कि अररिया जिले में 98 किलोमीटर की सीमा नेपाल से लगती है और तमाम एहतियात बरते जा रहे है ।





























