अररिया :सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न, मिठाई बांटकर जताई खुशी

SHARE:

अररिया/बिपुल विश्वास


बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण की खुशी में आज जनसंपर्क कार्यालय में उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण किया गया और गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उनके नेतृत्व में राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे।


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का यह सशक्त नेतृत्व बिहार को प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाएगा और आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।


कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता, सुनील चौरसिया, राजेंद्र झा, मनोज पांडे, प्रसनजीत चौधरी, नरेश चौधरी, आयुष कुमार उर्फ कालू, किशन शर्मा, आलोक सिंह, रविंद्र कुमार मंडल, प्रेम केसरी, बलराम केसरी, मुकेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!