सम्राट चौधरी ने ली सीएम पद की शपथ,पदभार किया ग्रहण,बोले “बिहार में मोदी नीतीश मॉडल ही चलेगा”नेताओ ने दी बधाई  

SHARE:

सम्राट चौधरी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।उन्हें लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त)सैयद अता हसनैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई ।आजादी के बाद पहली बार बिहार में भाजपा का सीएम बना है ।जिसके बाद नेताओ ने सम्राट चौधरी को बधाई दी ।

शपथ ग्रहण के बाद श्री चौधरी सचिवालय स्थित मुख्य मंत्री कार्यालय पहुंचे और उन्होंने पद भार भी ग्रहण कर लिया है।पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज से ही काम शुरू कर दूंगा।उन्होंने कहा कि  बिहार में सिर्फ मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा।”वही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,नीतीश कुमार,अमित शाह,नितिन नवीन का आभार जताया 

 मालूम हो कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की कमान आज से भाजपा के हाथों में है और सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ले ली है।

वही दो जनता दल यूनाइटेड कोटे से दो उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेन्द्र यादव को भी शपथ दिलवाई गई। राज्य में पहली बार भाजपा का सीएम बनने के बाद नेताओ में जश्न का माहौल है।शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,अमित शाह, जेपी नड्डा,नितिन नवीन मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,विजय सिन्हा,जीतन राम मांझी ,तेजस्वी यादव सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है 

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई