सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर फारबिसगंज में जश्न, पटाखे और अबीर-गुलाल से मना उत्सव

SHARE:

अररिया/बिपुल विश्वास


बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी द्वारा शपथ ग्रहण करने पर स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक पर भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली-दीवाली जैसा माहौल बना दिया। इस दौरान पटाखे छोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।


कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए “मोदी-सम्राट जिंदाबाद”, “एनडीए गठबंधन जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए तथा जमकर अबीर-गुलाल खेला।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता प्रवीण कुमार (जिला महामंत्री), राजेंद्र यादव (विधानसभा प्रभारी), रंजीत मिश्रा, प्रवक्ता गणेश ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता शंभू साह, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, महामंत्री शिवानी सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, रजत सिंह, मुखिया प्रदीप देव, पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण देव भगत, मोती खान, भाजयूमो जिला मंत्री करण सिंह, आदर्श गोयल (व्यवसायी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष), राजेश केसरी सहित कई नेताओं ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


नेताओं ने इसे ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह शपथ ग्रहण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत नेतृत्व के साथ बिहार प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।


साथ ही कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए की डबल इंजन सरकार सुरक्षित एवं विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में तेज गति से कार्य करेगी।


इस मौके पर भाजपा नगर टीम के प्रदीप कनोजिया, शिवराम शर्मा, अमल ओझा, वीरेंद्र आनंद, वीरेंद्र राय, मो. सैयद, शुभम राय, विपिन जायसवाल, रामनाथ साह, प्रमोद पासवान, विनोद पैक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!