सालमारी /कटिहार – ग्राम पंचायत सालमारी के महानंदा नदी में कटाव रोकने के लिए एंव तटबंध की सुरक्षा के लिए बहरखाल गांव के पास नदी किनारे स्पर्श संख्या 15, 22, 35 में करीब 725 मीटर तक कटाव रोधक कार्य शुरू किये जाने से नदी कटाव का खतरा टलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने बताया की टीकेजे इंस्ट्राफेक्चर के द्वारा कटाव रोधक कार्य किया जा रहा है।
समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की बात कहे। ग्रामीणों ने कहा की विगत कई वर्षों से यहां भीष्ण नदी कटाव होने के कारण गांव पर खतरा मंडरा रहा था। बाढ़ के समय तटबंध पर अत्यधिक दबाव के कारण ग्रामीण दहशत में रहते हैं। क्षेत्र के लोगों के द्वारा बार बार कटाव रोधक कार्य कराने की मांग किये जाने पर विभाग द्वारा 725 मीटर तक कटाव रोधक कार्य करा रहा है। लोगों ने बताया की अब तक जो भी काम हुआ है।
इस में संतोष व्यक्त किये। विभागीय अभियंता एवं कनीय अभियंता की मोजुदगी में कटाव रोधक कार्य चलने की बात कहे। टीकेजे इंस्ट्राफेक्चर के संवेदक विवेक कुमार झा ने कहा की समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य को पूरा किया जायेगा।
कटाव रोधक कार्य विभागीय अधिकारियों के देखरेख में कार्य तेजी से किया जा है। कनीय अभियंता शंकर सुमन ने जानकारी दी के नदी किनारे स्पर्श 15 में 225 मीटर, 22 में 105 मीटर, 35 में 395 मीटर इसी बैग, जीओ बैग, स्लो पीचिंग का कार्य दो करोड़ 80 लाख की लागत से हो रहा है। ईसी बैग में 50 किलो, जीओ बैग में 126 किलो बालू भर कर स्लो पीचिंग का काम गुणवतापूर्ण हो रहा है। 15 मई तक कार्य पूर्ण करने का समय सीमा निर्धारित है।





























