भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई

SHARE:

बरारी /कटिहार – मंगलवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के आवासीय कार्यालय में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में “बाबा साहेब अमर रहें” के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा।

जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का जो मार्ग दिखाया, वही आज के दौर में सबसे अधिक प्रासंगिक है। उनके विचारों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक समानता लाई जा सकती है।एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सह जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है।जदयू जिला महासचिव चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के महानायक थे। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।मौके पर जय प्रकाश सिंह, पूर्वी बारीनगर पंचायत अध्यक्ष गब्बर पासवान, प्रदीप कुमार, संजय चौधरी, नवीन चौधरी, तारकेश्वर भारती, मांगण मेहता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई