सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत उनासो पचगाछी के वार्ड दो मीनापुर भर्री टोला गांव में सोमवार के देर रात में आग लगने से 10 परिवार का 10 आवासी कच्चा भवन सहित आधा दर्जन जलावन, गोहाश घर जल कर राख हो गया।भर्री टोला के बाटुल मंडल पत्नी हीरा देवी, झोरू मंडल पत्नी आजुली देवी, दीलीप मंडल पत्नी अनीता देवी, रंजीत मंडल पत्नी सुनीहर देवी, गोविंद मंडल पत्नी पिंकी देवी, बानम मंडल पत्नी सनोका देवी, मुकुल मंडल पिता शीसीर मंडल, मुसम्मन प्रतिमा देवी का घर आग के चपेट में आने से पूरी राख हो गया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग की लपट इतनी तेज थी के जब तक ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा कपड़ा, बिस्तर, अनाज फर्नीचर सभी जल कर राख हो गया था। इस घटना में सात बकरी, एक दुधारू गाय झुलस कर मर गयी है। अग्नि कांड में बाटुल मंडल गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में इलाज़ के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस इस घटना से पिडित परिवार का रो रो बुरा हाल है।
मौके पर दमकल घटना स्थल में पहुंच कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पा कर स्थानीय मुखिया हाजी एजाजुल हक, सरपंच अबरार अहमद घटना स्थल पर पहुंच कर क्षति का आंकलन करते हुए बताया की यह गरीब परिवार है।मेहनत मजदुरी कर के किसी तरह रहने योग कच्चा भवन बनाया था। वह भी आग के चपेट में आ गया। यह सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
उन्होंने पिडित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए घटना की सूचना बीडीओ प्रेम कुमार को दिये जाने पर पिडित परिवार को तत्काल सहयोग करने आदेश देते हुए बताया की सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव सहायता शीघ्र मिलेगा।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय साह, पुर्व मुखिया दिनेश इन्सान ने बताया की यह सभी बीपीएल परिवार है। सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता करने का आग्रह करते हुए इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है।





























