किशनगंज:देह व्यापार के आरोप में तीन महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज,एक महिला व एक पुरूष को किया गया गिरफ्तार

SHARE:


तीन युवती,दो नाबालिग व एक मूक बधिर नाबालिग लड़की करवाई गई मुक्त

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना क्षेत्र स्थित खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी के बाद देह व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रविवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।मामले में देह व्यापार करवाने के आरोप में तीन महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

छापेमारी में देह व्यापार करवाने के आरोप में एक महिला मुन्नी देवी को व एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।पकड़ा गया युवक वहां ग्राहक के रूप में आया था।तीन युवती,दो नाबालिग व एक मूक बधिर नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया गया है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छापेमारी के दौरान नामजद दो महिला आरोपी माया खातून और मिनी देवी मौके से फरार हो गई थी।नामजद दोनों आरोपी और एक गिरफ्तार आरोपी के घर से पुलिस ने युवती व नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया है।नमजद आरोपियों के घर से पुलिस ने पेन कार्ड व कुछ अपत्तिजनक वस्तु बरामद किया गया है।मुक्त करवाई गई युवतियों ने पुलिस को बताया की नामजद आरोपियों के द्वारा इनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था।

देह व्यापार का धंधा मोटी रकम कमाने के लिए करवाया जाता है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि खगड़ा रेड लाइट एरिया में कार्रवाई के बाद कुछ नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।आगे जांच जारी है। यहां बता दें की खगड़ा रेड लाइट एरिया में रविवार की शाम पुलिस की टीम के द्वारा छापेमारी की गई थी।

कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन सवेरा के तहत की गई थी। टीम में मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार,एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह , सर्किल इंस्पेक्टर राजा,इंस्पेक्टर निसार अहमद,एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी,अवर निरीक्षक अचला शर्मा, अवर निरीक्षक रूपम कुमारी, अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण,सुधीर कुमार सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!