किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर स्पेशल विजलेंस यूनिट के द्वारा आज छापेमारी की जा रही है।मालूम हो कि स्पेशल विजलेंस यूनिट इनके किशनगंज स्थित सरकारी आवास,पटना और छपरा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ।
स्पेशल विजलेंस यूनिट द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि अभिषेक कुमार रंजन के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पति अर्जन के आलोक में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-05/26, दिनांक-13.04.2026 अन्तर्गत धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) अंकित कर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 05 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्यवाई की जा रही है।
प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार रंजन, पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, नगर थाना किशनगंज के विरूद्ध सत्यापन के क्रम में कुल 1,70,22,000/- रू० (एक करोड़ सत्तर लाख बाइस हजार) रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 115.66% अधिक है। इस क्रम में मंगलवार को रंजन के पटना, छपरा एवं किशनगंज, अवस्थित कुल 05 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्यवाई प्रारम्भ की गई है।



























