संवाददाता: अब्दुल करीम
किशनगंज में जनता दल यूनाइटेड पार्टी को धारदार बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष फैसल अहमद की अगुआई में तमाम नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया।
आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार,नगर परिषद अध्यक्ष सह जेडीयू नेता इंद्रदेव पासवान मौजूद थे।राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार ने कहा कि जिला अध्यक्ष के द्वारा मजबूती से संगठन का विस्तार किया जा रहा है और पंचायत स्तर पर मजबूत कमेटी बने उसके लिए आज बैठक की जा रही है।
बैठक में नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों का माला पहना कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बताया कि बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष सबसे पहले आम नागरिकों की समस्याओं को सुने यह निर्देश दिया गया है।वही नगर परिषद अध्यक्ष सह जेडीयू नेता इंद्रदेव पासवान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आमजनों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचा रहे है और धीरे धीरे संगठन मजबूत हो रहा है।इस मौके पर रियाज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।



























