किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कोर्ट परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा

SHARE:

संवाददाता:अब्दुल करीम

किशनगंज व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।मालूम हो कि ईमेल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।बताते चले कि इससे पूर्व भी दो बार किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था।

कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर लगाए गए है और हर आने जाने वाले की सघन तलाशी ली जा रही है।सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद काफी भीड़ थी और उसके बाद बम से कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी के बाद लोगो में सनसनी फैल गई । ऐहतियातन कोर्ट परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी कोर्ट पहुंच कर जांच में जुटे दिखे।अधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि तीसरी बार यह धमकी मिली है और इस तरह की धमकी से कार्य में कठिनाई होती है।

मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।उन्होंने कहा कि फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!