संवाददाता : सत्येंदु सुमन
कटिहार सिविल कोर्ट को ई मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद डीएम आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, एसडीएम प्रदुम्न सिंह यादव, एएसपी अभिजीत सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी कोर्ट परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। ई मेल के माध्यम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया ।
घटना की सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी ने लोगो को समझाया और सुरक्षा का जायजा लिया।इस मौके पर कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि कोर्ट कैंपस की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया है,। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मी मौजूद थे। ई मेल की सूचना पर साइबर थाने में मामला दर्ज कराई गई है और उसे ट्रेस की जाएगी।
इस दौरान कोर्ट कैंपस में जहां जहां लोगों की आवाजाही अधिक है वहां की जांच की जा रही है और डॉग स्काउट की मदद ली जा रही है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। लोगो से अपील है कि किसी भी अफवाहों में न आए और संयम बनाए रखे,जो भी दोषी है। उसपर कारवाई की जायेगी।



























